ईद उल फितर के मौके पर नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

112

सोनभद्र दुद्धी । ईद उल फितर के मौके पर कस्बे के ईदगाह और जमा मस्जिद व आसपास के क्षेत्रों में बढे ही अकीदत के साथ ईद का नमाज अदा की गई ।बृहस्पतिवार को स्थानीय जामा मस्जिद व ईदगाह परिसर में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी ।

जामा मस्जिद व मकतब जबारिया ईदगाह परिसर में मुस्लिम बंधु सुबह करीब 8बजे अपने नमाजी स्थान पर पहुंच कर नमाज अदा कर देश की सलामती और उन्नति की कामना की ।

तत्पश्चात नमाजी अपने अपने गंतव्यों को रवाना हुए और एक दूसरे के घरों तक पहुंचकर अपने सगे संबंधियों से गले मिल ईद उल फितर की मुबारकबाद देते नजर आए और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा ।वहीं ईद उल फितर की त्योहार कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्र टेढ़ा निमिडीह दिघुल गांव में भी ईद उल फितर की नमाज अदा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न हुई ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Live Share Market

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now