ढुटेर गांव में कच्चा मकान गिरा, सास-बहू समेत तीन महिलाएं घायल बहू का टूटा पैर

46

किरण गौड़/भारत लाइव टीवी 24 

सोनभद्र (शाहगंज) शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढुटेर के छावनी बस्ती में बीती रात एक कच्चा मकान गिरने से तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों में सास, बहू और नानी शामिल हैं। हादसे में बहू का पैर टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार राजदेव चौहान अपने ननिहाल में ही रहते हैं। सोमवार की शाम करीब 7 बजे उनकी पत्नी प्रियंका (40), बहू ममता पत्नी चंद्रप्रकाश (21) तथा नानी कैलाश पत्नी स्व. सादे (70) कच्चे घर में खाना खाने जा रही थीं। तभी लगातार हो रही बारिश से कमजोर हो चुका घर अचानक धराशायी हो गया। मलबे में दबने से तीनों महिलाएं घायल हो गई, जिनमें ममता का पैर टूट गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए शासन-प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Live Share Market

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now