भारतीय जनता पार्टी के ” कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम ” का अयोजन

147

सोनभद्र।ओबरा नगर के नवजीवन हॉस्पिटल के पास भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज दिनांक 02 मई 2023 को शाम 5:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के ” कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम ” का अयोजन भाजपा निकाय चुनाव कार्यालय चोपन रोड पर आयोजित  किया गया।जिसके  मुख्य अतिथि सोनभद्र जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय अशोक चौरसिया जी का भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा के कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।क्षेत्रीय जिला अध्यक्ष ने ओबरा नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी प्रानमती देवी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की सोच है कि गरीबों का मदद की जाए। आज जो नेता बने हैं। वह कभी कार्यकर्ता बनकर सांसद, विधायक के लिए वोट मांगा करते थे। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा जाति पर भरोसा नहीं करती है। कौन कार्यकर्ता टिकाऊ है, इसको ध्यान में रखती है। इसी के चलते प्रानमती देवी को दुसरी बार प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने रूठों को मनाने और पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Live Share Market

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now