दुद्धी तहसील रिपोर्टर विवेक सिंह
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय सभागार में भगवान परशुराम की जयंती समारोह बढे ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आनंद सेवा समपर्ण संस्था सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजक मंडल ने भगवान परशुराम की जयंती पर आए सभी अतिथियों को फूल मालाओं तथा अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता हैं। ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। राम से पर परशुराम तक कि कहानी आज भी प्रासंगिक है। ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है आज हम सभी को हम सबके आराध्य देव भगवान परशुराम जी के प्रतीक चिन्ह पर चलकर एक सशक्त एवं भयमुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामलोचन तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्ति व्यापार कर कमिश्नर अशोक चौबे ने कहां ब्राह्मण समाज के अंदर जो कुरीतियां व्याप्त हो रही है। ब्राह्मण समाज उन कृतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी क्योंकि ब्राह्मण समाज ही समाज को दिशा देता है। ब्राह्मण समाज के ऊपर समाज को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी है इसलिए आज भगवान परशुराम के जयंती के दिन हम सारे ब्राह्मण बंधु अपने अंदर और अपने समाज के अंदर व्याप्त कुर्तियां को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा एडवोकेट व जितेंद्र चौबे ने किया। इस मौके पर इंद्रभूषण महाराज जी, नंदकिशोर तिवारी, सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, सदानंद मिश्रा, मदन मोहन तिवारी, राकेश तिवारी, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी, विवेक शांडिल, विवेक पांडेय, मनीष तिवारी, बुन्देल चौबे, रामानुज दुबे, अरुण पाण्डेय, शशिकांत तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now |