दुद्धी तहसील रिपोर्टर विवेक सिंह
सोनभद्र दुद्धी। स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान पर बुधवार को इंडिया गठबंधन की संविधान बचाओ व कार्यकर्ता सम्मेलन भाकपा माले के तहसील प्रभारी बीगन राम गोंड की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व आदिवासियों का कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का हिंदू मुस्लिम सिर्फ दिखावा है, असली दुश्मन तो आदिवासी समाज है। नागालैंड से लेकर सीधी मध्य प्रदेश, झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में कई जगह आदिवासियों के साथ जुल्म और अन्याय हुए हैं वह असहनीय है। आदिवासियों की जल जंगल और जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने के लिए आदिवासियों के विरोध को दरकिनार कर नया विधेयक लोकसभा में पास कर दिया गया ।इससे वन अधिकार कानून निष्क्रिय हो गया। उन्होंने आदिवासियों को चेताते हुए कहा कि 5 किलो चावल देकर आपके जल जंगल जमीन सहित संविधान बदलकर आपके अधिकारों को सरकार हनन करना चाहती है। इसलिए चुनाव में इस बार प्रदेश व देश में सत्तासीन भाजपा सरकार को बेदखल करना है। इसके लिए यहां से वचनबद्ध होकर जाइए।
अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार पर संविधान बदलने व आदिवासी समाज की कट्टर दुश्मन करार देते हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के संयोजक प्रभु सिंह एड, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, राज कमेटी सचिव भाकपा माले सुधाकर यादव, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा ओबरा सुनील सिंह गोंड, सपा नगर अध्यक्ष गौस मुहम्मद खान, अविनाश कुशवाहा पूर्व एमएलए, विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्यागी, गोपाल स्वरूप पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री सपा सईद कुरेशी, अंगूरी बानो विधानसभा अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष निरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिरझन पनिका, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजित तिवारी, कांग्रेस पूर्व विधान सभा प्रत्याशी व प्रधान गंभीरा प्रसाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामशंकर यादव, जिला सचिव सपा रामनारायण गोंड, जिला सचिव सपा बुद्धिनारायन यादव, मेराज खान, नवल जायसवाल, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड आम आदमी पार्टी राकेश भारती, बबलू चतुर्वेदी, राम मनोहर नोर्के, जोन प्रभारी सुमेर सिंह गोंड, वेद प्रकाश अग्रहरि, सपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी,आशा रावत, सरोजा देवी, चंद्रदेव पाल, अवधेश मिश्रा, मानसिंह गोंड, मयंक पटेल, विनोद सिंह, जमुना यादव, फुलकेश्वर खरवार सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज मौजूद रहे।
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now |