नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ,गुंजा बनी दुद्धी प्रधान संघ अध्यक्ष

142

दुध्दी तहसील रिपोर्टर विवेक सिंह

दुद्धी सोनभद्र। क़स्बा स्थित तुलसी निकेतन धर्मशाला में गुरुवार की दोपहर प्रधान संघ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ,जिसमें पुरानी कार्यकारणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ ,जिसमें रजखड़ प्रधान गुंजा देवी को सर्वसम्मति से दुद्धी ब्लॉक का प्रधान से संघ अध्यक्ष चुना गया वहीं गुलालझरिया प्रधान त्रिभुवन यादव ,महुली प्रधान अरविंद जायसवाल तथा मझौली प्रधान शारद पनिका को उपाध्यक्ष छूने गया|महासचिव पद पर पोलवा प्रधान राकेश गुप्ता चुने गया ।घिवहीँ प्रधान अर्चना कुशवाहा व सलैयाडीह प्रधान सीमा सिंह को सचिव तथा मल्देवा प्रधान जीता जायसवाल कोषाध्यक्ष को चुना गया|इसके अलावा न्याय पंचायत प्रभारियों का भी चयन किया गया जिसमें झारोकला न्याय पंचायत से प्रधान बबीता देवी , बीडर न्याय पंचायत से हथवानी प्रधान आनंद यादव ,धनौरा न्याय पंचायत से सुभाष भारती , बघाडू न्याय पंचायत से मुरता प्रधान शिवकुमार यादव , महुली न्याय पंचायत से डुमरा प्रधान रामनाथ , पकरी न्याय पंचायत से हरपुरा प्रधान मनोज कुमार ,केवाल न्याय पंचायत से रीना देवी तथा बूटबेड़वा प्रधान तारा देवी को सर्वसम्मति से न्याय पंचायत प्रभारी चुना गया । पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष केवाल प्रधान दिनेश यादव को नई कार्यकारिणी का संरक्षक चुना गया। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से अभिनंदन कर लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया।बैठक में संघ की मजबूती पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों की विकास की रणनीति तैयार की गई । प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा में 60 -40 की अनुपात निर्धारित है जिसमें 60 प्रतिशत मजदूरी व 40 प्रतिशत मैटेरियल का अंश है । दुद्धी में मनरेगा से कराये गए कार्यों में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा श्रमिकों का मजदूरी है फिर भी यहां दुद्धी ब्लॉक में मनरेगा के भुकतान में कटौती हो रही है जिसका प्रधानों ने विरोध जताते हुए कहा कि दुद्धी ब्लॉक में मनरेगा भुकतान में कटौती अधिकारियों की साजिश है जिसका प्रधान संघ विरोध करता है अगर तत्काल कटौती नही रोकी गयी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक जो कार्य अधूरे उसे प्राथमिकता के तौर पर पूरा कराएंगी तथा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ के पदाधिकारियों के बैठने के लिए अतरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्रयास करेंगी|इसके बाद नई कार्यकारिणी ने पूरे जोश के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुँचा जहां बीडीओ अजित कुमार चौरसिया से शिष्टाचार भेंट किया।

इस मौके पर बीडर प्रधान सुरेशचंद दिघुल प्रधान जगतनारायण दुमहान प्रधान सरयू सिंह कादल प्रधान संजय कुमार रजखड़ प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुमार मलदेवा प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल झारोकला प्रधान प्रतिनिधि जियुत कुमार घिहवी प्रधान प्रतिनिधि कृपा कुशवाहा हरनाकछार प्रधान प्रतिनिधि निरंजन कुमार सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि किंशु सिंह, गढ़दरवा प्रधान जयबाबू ,डालापीपर प्रधान प्रतिनिधि अंतु चेरो , तुर्रीडीह प्रधान विध्वंत घसिया , बैरखड़ प्रधान उदय पाल ,बघाडू प्रधान अब्दुल्लाह अंसारी , कटौली प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश भारती ,सरडीहा प्रधान रामधनी व अन्य मौजूद रहें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Live Share Market

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now